Breaking News

राजस्थान विधानसभा में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि समय मिलावट का है और अगर हां में हां मिलाते रहेंगे तो रिश्ते लंबे चलेंगे।

‘हां जी के दरबार में ना जी कहेगा तो मरेगा’

विधानसभा सत्र के पहले दिन किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे। जब उनसे विधानसभा से छुट्टी की एप्लीकेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “यह तो विधानसभा अध्यक्ष जी से पूछो?” इसके साथ ही उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

उन्होंने कहा, “अगर हर बात में हां करते जाओगे तो सब ठीक रहेगा, लेकिन अगर ना कहोगे तो मुश्किल होगी। मुझे हां कहने की आदत नहीं है, लेकिन मैं जो भी कहता हूं, सच कहता हूं।”

पिछले पांच साल की राजनीति पर छलका दर्द

मीडिया से बातचीत के दौरान किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी पार्टी में अनदेखी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “पिछले पांच साल में विपक्ष की भूमिका मैंने निभाई। मुझे पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता भी नहीं करने दी गई, लेकिन मैं सड़क पर खड़ा रहा और जनता के मुद्दे उठाए।”

उन्होंने यह भी कहा कि “जब कोई मुद्दा खत्म हो जाता है और उसका कोई परिणाम नहीं निकलता, तो मुझे बहुत दुख होता है।”

पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर बयान

किरोड़ी मीणा ने कहा कि “पेपर लीक और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दे उठाए गए हैं। युवाओं को न्याय मिलना चाहिए। गहलोत सरकार के समय वीरांगनाओं का अपमान किया गया, मुझे भी अपमानित किया गया।”

उन्होंने कहा कि कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर वह खुलकर बात नहीं कर सकते, लेकिन सरकार को इन मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?