Breaking News

छत्तीसगढ़ सड़क हादसा: तेज रफ्तार वैन ट्रक से टकराई, पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

वैन ट्रक से टकराई, तीन लोग घायल

हादसा बेमेतरा जिले के दुर्ग रोड स्थित कसार पेट्रोल पंप के पास हुआ। वैन में सवार पूनम बाई मानिकपुरी, मनमोहित दास मानिकपुरी और जग्गूदास मानिकपुरी – तीनों रायपुर के रहने वाले हैं। पूनम और मनमोहित पति-पत्नी हैं।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाई जान

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

इलाज के लिए रायपुर रेफर

जिला अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायलों को रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया, क्योंकि बेमेतरा के अस्पताल में जरूरी सुविधाएं नहीं हैं। यहां अक्सर गंभीर मरीजों को रायपुर भेजा जाता है।

About admin

Check Also

Film Wrap: दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, ‘महावतार परशुराम’ का दमदार टीजर रिलीज

बॉलीवुड की बड़ी खबरों में आज दो अपडेट्स चर्चा में हैं। एक तरफ जहां दीपिका …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?