Related Articles
मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर में 10 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 5,800 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इस मौके पर गडकरी ने कहा, “मैं भरोसा दिलाता हूं कि अगले दो साल में मध्यप्रदेश का नेशनल हाईवे नेटवर्क अमेरिका से भी अच्छा होगा।” उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है और वे खुद इस विकास को नजदीक से देख रहे हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की गडकरी की तारीफ
इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि गडकरी जी की सौगात से अब पूरब-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि गरोठ वाला राजमार्ग जबलपुर से आकर देवास होते हुए उज्जैन तक जाएगा, जिससे बड़ा फायदा मिलेगा। इसके बाद उज्जैन से सुपर एक्सप्रेसवे शुरू होगा, जिससे दिल्ली और मुंबई के बीच का सफर 14 घंटे से घटकर सिर्फ 7 घंटे रह जाएगा।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गडकरी जी के नेतृत्व में भारत की सड़कें चमचमा उठी हैं और गांव-गांव को आपस में जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मध्यप्रदेश बेहद भाग्यशाली है।
CHANNEL009 Connects India
