Breaking News

राजस्थान शिक्षा विभाग में समायोजन पैटर्न बदला, शिक्षकों को हो रही परेशानियां

राजस्थान में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के समायोजन का पैटर्न रातों-रात बदल दिया, जिससे सैकड़ों शिक्षक परेशान हैं। पिछले कुछ समय से काउंसलिंग के जरिए तबादले और नियुक्तियां होती थीं, लेकिन इस बार विभाग ने सीधे सूची बना कर समायोजन कर दिया। इसके कारण कई शिक्षक घर से 80-100 किमी दूर स्थित स्कूलों में भेज दिए गए हैं। अब ये शिक्षक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से अपनी समस्याएं सुलझाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।

माध्यमिक शिक्षा के तहत कई अधिशेष शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा में समायोजित किया गया। इस प्रक्रिया में प्रदेशभर में हजारों शिक्षकों का समायोजन किया गया, लेकिन इस बार पुराने पैटर्न को बदल दिया गया। पहले काउंसलिंग में शिक्षक अपनी पसंद के स्कूल को चुन सकते थे, लेकिन अब विभाग ने बिना काउंसलिंग के सीधी सूची बना दी, जिससे कई शिक्षक असंतुष्ट हैं।

समायोजन के बाद कई शिक्षकों को नजदीकी स्कूलों में पदस्थ किया गया, जबकि कुछ को 50 से 100 किमी दूर भेज दिया गया। इसके बाद शिक्षकों को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपनी पोस्टिंग बदलवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

जानकारों के अनुसार, समायोजन में शिक्षकों को उनके पास के विद्यालय या ब्लॉक में ही लगाया जाना चाहिए था, लेकिन कई शिक्षक गाइडलाइन के खिलाफ दूरदराज के स्कूलों में भेजे गए हैं। इस बदलाव को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। काउंसलिंग के बजाय समायोजन सूची जारी करना शिक्षकों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है और गाइडलाइन का उल्लंघन भी हो रहा है।

बसंतकुमार जांणी, जिलाध्यक्ष, राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) ने इस बदलाव को गलत बताया और कहा कि काउंसलिंग में पारदर्शिता होती है, लेकिन सूची बनाकर समायोजन करने से विभागीय अधिकारियों की मनमर्जी चल रही है।

About admin

Check Also

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार की ओर से हर साल 125 स्कॉलरशिप दी जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा का मौका मिल सके। यह स्कॉलरशिप खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक कारणों की वजह से विदेश नहीं जा पाते। 👉 क्या है यह स्कॉलरशिप? इस योजना को National Overseas Scholarship (NOS) कहा जाता है, जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय संचालित करता है। 📌 कौन कर सकता है आवेदन? कम से कम 60% अंक जरूरी उम्र 35 साल से कम परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से कम SC, ST, Nomadic Tribes और अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र पात्र 📌 क्या-क्या मिलेगा? पूरी ट्यूशन फीस रहने के लिए सालाना भत्ता यात्रा खर्च (हवाई टिकट) वीजा और मेडिकल खर्च 👉 यानी छात्रों को लगभग पूरा खर्च सरकार उठाती है, जिससे वे बिना आर्थिक दबाव के पढ़ाई कर सकें। 📌 कैसे करें आवेदन? आधिकारिक वेबसाइट: nosmsje.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे 📌 सीटों का बंटवारा कुल 125 स्कॉलरशिप 115 SC छात्रों के लिए 30% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व 👉 निष्कर्ष: अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन पैसे की समस्या है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है।

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?