Breaking News

राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, दोनों बेंच में तलाशी जारी

राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर और जयपुर बेंच को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार सुबह हाईकोर्ट प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया।

प्रवेश द्वार बंद, लोगों को बाहर भेजा गया

सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट के सभी प्रवेश द्वार तुरंत बंद कर दिए गए।
कोर्ट में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को गार्डन एरिया में जाने के निर्देश दिए गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वायड की टीम पूरे परिसर की सघन तलाशी ले रही है।

दोनों जगह चल रहा है सर्च ऑपरेशन

जोधपुर में डीसीपी (पश्चिम) विनीत बंसल के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। वहीं जयपुर बेंच में भी जांच जारी है। सुरक्षा टीम चप्पे-चप्पे की जांच कर रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

पिछले कुछ महीनों से हाईकोर्ट को कई बार धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। इससे पहले 6 फरवरी 2026 को भी इसी तरह की धमकी के बाद जोधपुर और जयपुर के कोर्ट परिसर खाली कराए गए थे।

बार-बार मिल रही धमकियों के कारण न्यायिक कार्यवाही प्रभावित हो रही है। इससे वकीलों और आम लोगों में चिंता और डर का माहौल बना हुआ है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?