Breaking News

CG सड़क हादसा: एबीस कंपनी के ड्राइवर और क्लीनर की मौत, मुआवजे की मांग

छत्तीसगढ़ के रायपुर सिलतरा में एक सड़क दुर्घटना में एबीस कंपनी के ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार रात हुआ। इस दुर्घटना के लिए छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन ने कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है और मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

परिवार को मुआवजा देने की मांग

ड्राइवर महासंगठन ने कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर चालक के परिवार को 30 लाख और क्लीनर के परिवार को 20 लाख रुपए तुरंत देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मांगे पूरी नहीं हुईं तो कंपनी के कार्यालय के सामने उग्र आंदोलन किया जाएगा।

मृतकों की पहचान

इस हादसे में मृत चालक सुकविंदर अर्जुनी क्षेत्र के गोडरी गांव का रहने वाला था, जबकि सहचालक उपेंद्र पटेल शंकरपुर का निवासी था।

ड्राइवरों पर काम का दबाव

छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमनाथ देवांगन ने बताया कि कंपनी ड्राइवरों पर लगातार गाड़ी चलाने का दबाव बनाती है। हादसे का शिकार हुए सुकविंदर और उपेंद्र भी 48 घंटे से लगातार वाहन चला रहे थे, जिससे यह दुर्घटना हुई।

About admin

Check Also

Film Wrap: दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, ‘महावतार परशुराम’ का दमदार टीजर रिलीज

बॉलीवुड की बड़ी खबरों में आज दो अपडेट्स चर्चा में हैं। एक तरफ जहां दीपिका …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?