Related Articles
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) ने राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JET) 2025 का एडमिट कार्ड 24 जून 2025 को जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan JET एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
-
वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाएं।
-
‘Student Login’ सेक्शन खोलें।
-
अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालें।
-
लॉगिन करने के बाद ‘Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।
परीक्षा की तारीख और समय
-
परीक्षा दिनांक: 29 जून 2025
-
समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक
-
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच पहुंचना अनिवार्य होगा।
जरूरी निर्देश
-
एडमिट कार्ड डाक से या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।
-
एडमिट कार्ड में दिए गए सभी नियम ध्यान से पढ़ें और पालन करें।
-
इसे सुरक्षित रखें क्योंकि परीक्षा के दौरान यह बहुत जरूरी होगा।
परीक्षा का पैटर्न
-
सभी के लिए एक ही प्रश्नपत्र होगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
-
प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा, किसी दिक्कत पर अंग्रेजी को प्राथमिकता दी जाएगी।
-
हर विषय से 40 प्रश्न होंगे।
-
सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे, गलत उत्तर पर 1 अंक कटौती होगी।
-
हर प्रश्न के 5 विकल्प होंगे, प्रश्न छोड़ने पर ‘E’ विकल्प चुनें।
विषयों के अनुसार कोर्स चयन
-
बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी): PCM, PCB, PCMB या PCA में से कोई एक कॉम्बिनेशन।
-
डेयरी टेक्नोलॉजी: फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स जरूरी।
-
कृषि, बागवानी, वानिकी, मत्स्य, न्यूट्रिशन और सामुदायिक विज्ञान: 12वीं की स्ट्रीम के अनुसार तीन विषय चुनने होंगे।
अन्य जानकारी
-
परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र अपने पास रख सकते हैं, लेकिन OMR शीट परीक्षा केंद्र में ही जमा करनी होगी।
-
परीक्षा के लिए कोई खास पाठ्यक्रम निर्धारित नहीं है, पर सूचना पुस्तिका में सामान्य दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
-
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
CHANNEL009 Connects India
