Breaking News

लेखक चेतनानंद की पुस्तक ‘स्वयं की खोज’ का विमोचन

राजधानी जयपुर में लेखक चेतनानंद की पुस्तक ‘स्वयं की खोज’ का विमोचन दिल्ली रोड स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। इस पुस्तक का उद्देश्य भौतिकता से परे आत्मिक और अलौकिक खोज की दिशा में मार्गदर्शन देना है।

पुस्तक में आत्मबोध, ध्यान और उच्च चेतना की अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाया गया है। लेखक ने यह दिखाने की कोशिश की है कि कैसे एक व्यक्ति भौतिक संसार से बाहर जाकर आत्मिक शांति और संतुलन प्राप्त कर सकता है। यह पुस्तक पाठकों को उनके आंतरिक संसार से जुड़ने का एक नया अवसर प्रदान करेगी।

विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर नवलकिशोर दास, विष्णुदास महाराज, वरिष्ठ पत्रकार रोहित तिवारी, आरएसएस प्रचारक दिनेश सिंह, कांग्रेस नेत्री गायत्री देवी सहित कई गणमान्य और बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे। सभी ने पुस्तक के विषय पर चर्चा की और इसके सकारात्मक प्रभाव की सराहना की।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?