Breaking News

वैभव सूर्यवंशी: आईपीएल से लेकर बीसीसीआई तक, 2025 में कमाई ने सबको चौंकाया

युवा भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में अपने खेल के साथ-साथ कमाई से भी सबका ध्यान खींचा है। आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने इंग्लैंड में अंडर-19 वनडे सीरीज में भी शानदार खेल दिखाया। तीसरे मैच में उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों पर 86 रन बनाकर सबको हैरान कर दिया।

राजस्थान रॉयल्स ने इस लेफ्ट हैंड बल्लेबाज को मेगा ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने 7 पारियों में 252 रन बनाए और 206.55 की स्ट्राइक रेट से टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी बने।

सबसे तेज स्ट्राइक रेट के लिए वैभव को Tata Curvv कार का इनाम मिला। इस मामले में उन्होंने निकोलस पूरन और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया।

अंडर-19 टीम का हिस्सा होने के नाते उन्हें बीसीसीआई से घरेलू टूर्नामेंट में प्रति दिन 10,500 रुपये मिलते हैं।

आईपीएल की सैलरी, कार इनाम और मैच फीस को मिलाकर 2025 में उनकी नेट वर्थ करीब 2 करोड़ रुपये हो गई है। कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता उन्हें आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का बड़ा सितारा बना सकती है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?