Breaking News

संतों की उपस्थिति में श्रीराम कथा का समापन, अंतिम दिन हुआ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक

भोपाल रोड स्थित न्यू बस स्टैंड के सामने चल रही 9 दिवसीय श्रीराम कथा का सोमवार को समापन हो गया। आखिरी दिन भगवान श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक किया गया।

इस आयोजन में संत नर हरिदास, वृंदावन बाग के संत किशोर दास और गौरी कुंज वृंदावन के संत विपिन विहारी सहित कई संत-महात्माओं ने भाग लिया। श्रीराम कथा का आयोजन बुंदेल सिंह बुंदेला द्वारा करवाया गया था।

इस अवसर पर जगतगुरु रामस्वरूपाचार्य ने प्रवचन देते हुए बताया कि हर इंसान के जीवन में चार प्रकार के आसन होते हैं — बारसन, कुससान, मृगांसन और सिंहासन। भगवान श्रीराम ने भी इन चारों आसनों को स्वीकार किया था। उन्होंने बारासन जनकपुर में, कुसासन चित्रकूट में, मृगांसन लंका के त्रिकूट पर्वत पर और अंत में सिंहासन अयोध्या में लगाया। उन्होंने यह संदेश दिया कि हर किसी को पहले अपने जीवन में इन सभी चरणों को स्वीकार करना चाहिए और सीधे सिंहासन (सफलता) की ओर नहीं भागना चाहिए।

आयोजन में अभिषेक भार्गव, राजीव हजारी, प्रेमानंद, गोलू रिछारिया, डॉ. अनिल तिवारी, हीरा सिंह राजपूत, दीपक सिंह राजपूत, डॉ. नरेंद्र सिंह राजपूत, पारुल साहू और सिद्धार्थ सिंह बामौरा सहित कई श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?