Breaking News

11 अप्रैल को पीएम मोदी और 13 अप्रैल को अमित शाह का मध्यप्रदेश दौरा

मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे।

पीएम मोदी 11 अप्रैल को आएंगे

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को एमपी के अशोकनगर जिले के आनंदपुर ट्रस्ट आश्रम आएंगे।

अमित शाह 13 अप्रैल को भोपाल में

इसके बाद 13 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे रविंद्र भवन में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, राज्य सरकार और दुग्ध संघों के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर कराएंगे। साथ ही प्रदेश में चल रही सहकारिता गतिविधियों की समीक्षा भी करेंगे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?