Breaking News

सर डॉ हरिसिंह गौर को भारत रत्न दिलाने के लिए छात्र-छात्राओं ने भेजे पोस्टकार्ड

टीकमगढ़. गुरुवार को झांसी रोड स्थित गुरु हरिकिशन सिंह हायर सेकेंडरी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सर डॉ हरिसिंह गौर को भारत रत्न दिलाने के लिए प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखे। यह अभियान आगे बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों ने एकत्र होकर युवाओं से चर्चा भी की।

छात्र-छात्राओं का कहना था कि सर डॉ हरिसिंह गौर एक महान वकील और तार्किक सोच के व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत और दुनिया के कई शहरों में वकालत की। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने चार साल इंग्लैंड की प्रिवी काउंसिल के लिए भी वकालत की। वे महान दानवीर भी थे, जिनके योगदान को सराहा जाना चाहिए।

शिक्षकों और विद्यार्थियों का मानना है कि डॉ गौर का नाम प्रसिद्ध है, और उनके द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय में प्रदेश और देश के साथ विदेशी छात्र भी पढ़ने आते हैं। उन्होंने बुंदेलखंड के इस क्षेत्र में शिक्षा के लिए महान कार्य किए, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। विद्यालय के सभी छात्रों ने सर डॉ हरिसिंह गौर को भारत रत्न दिलाने के लिए पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री कार्यालय भेजे हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?