Breaking News

सांप के काटने से बालक की मौत, उपचार के दौरान हुई मौत

ग्राम खेडा के 6 साल के बालक ओमकार निषाद की सांप के काटने से मौत हो गई। यह घटना 9 नवंबर की रात की है, जब बालक सोते समय अपने कान के पास जहरीले सांप के काटने से घायल हो गया।

परिजनों ने उसे तुरंत नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बेमेतरा जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। मृतक के पिता रामेश्वर निषाद की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?