Breaking News

सीएम राइज स्कूल में अब सिर्फ 3 किमी के दायरे वाले बच्चों को मिलेगा एडमिशन, सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्राथमिकता

डिंडौरी – जो अभिभावक लंबे समय से सीएम राइज स्कूल में अपने बच्चों का एडमिशन कराने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें नई गाइडलाइन से थोड़ा निराशा हाथ लगी है। सरकार ने अब साफ कर दिया है कि सीएम राइज स्कूलों में उन्हीं बच्चों को प्रवेश मिलेगा जो स्कूल से 3 किलोमीटर के भीतर रहते हैं।

पहले सरकारी स्कूल के बच्चों को मौका

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार, पहले 1 किलोमीटर के भीतर रहने या पढ़ने वाले बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा। फिर 2 किलोमीटर और 3 किलोमीटर दूरी वाले बच्चों को मौका मिलेगा। इसके साथ ही, पहली प्राथमिकता शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को दी जाएगी। अगर सीटें बचती हैं, तभी निजी स्कूलों के बच्चों को प्रवेश मिल सकेगा।

अभिभावकों में नाराजगी

कई अभिभावकों ने पहले ही फॉर्म जमा कर दिए हैं, लेकिन नई गाइडलाइन से वे अब मायूस नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की उम्मीद में उन्होंने सीएम राइज स्कूल को चुना था, लेकिन अब दूरी और सरकारी स्कूल की शर्त के कारण बाधा आ रही है।

खाली सीटों पर होगा एडमिशन

जिले के सीएम राइज स्कूलों में केजी-1 से 11वीं कक्षा तक की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी आवेदन 30 अप्रैल तक जमा किए जा सकते हैं। अगर सीट खाली रहती है, तो उसी के अनुसार आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह गाइडलाइन यह सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है कि सीएम राइज स्कूलों की सुविधा सबसे पहले आसपास के बच्चों और सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिल सके।

About admin

Check Also

कोचिंग विवाद: खान सर समेत 6 लोगों को अग्रिम जमानत, फायरिंग के आरोपी बॉडीगार्ड को भी बेल

कोचिंग विवाद में खान सर समेत 6 लोगों को अग्रिम जमानत! फायरिंग के आरोपी बॉडीगार्ड …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?