Breaking News

सीएम सिटी में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, पोखरे को किया मुक्त

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के खरैया पोखरा पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ बुधवार को नगर निगम ने कार्रवाई की। बुलडोजर की मदद से 1.55 एकड़ क्षेत्र में बने अवैध निर्माण हटाए गए। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद था, जिससे विरोध करने वाले लोगों को हटाया गया और कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी हुई।

तीन महीने पहले हुई थी कब्जों की पहचान

तीन महीने पहले नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त पैमाइश में पोखरे की 3.41 एकड़ भूमि पर 15 अवैध कब्जे पाए गए थे। इनमें से 6 जगहों पर पक्के निर्माण किए गए थे।

पुलिस सख्ती से हुआ विरोध शांत

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने लाउडस्पीकर से पहले ही लोगों को अतिक्रमण हटाने की सूचना दे दी थी। लेकिन कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। पुलिस की सख्ती के बाद प्रदर्शनकारियों को हटाया गया और बुलडोजर ने अवैध निर्माण गिराए।

पोखरे का होगा सुंदरीकरण

नगर निगम ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद पोखरे के सुंदरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि शहर के विकास में बाधा बनने वाले सभी अवैध कब्जों पर इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?