सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के 11वें मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में उन्होंने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 9 विकेट से हरा दिया। यह उनकी लगातार तीसरी जीत है, जिससे वे अंकतालिका में पहले स्थान पर मजबूती से बने हुए हैं।
इससे पहले टीम ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 8 विकेट से और न्यू दिल्ली टाइगर्स को 9 विकेट से हराया था।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15.4 ओवर में 80 रन पर सिमट गई। गुलजार संधू ने 16 और तेजस्वी दहिया ने 15 रन बनाए। सेंट्रल दिल्ली के लिए सिमरनजीत सिंह और तेजस बरोका ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि मनी ग्रेवाल ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने सिर्फ 6 ओवर में जीत दर्ज कर ली। यश ढुल ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए और युगल सैनी ने 12 रन जोड़े। सिद्धार्थ जून ने 10 गेंदों में 32 रन ठोके। साउथ दिल्ली की ओर से एकमात्र विकेट कप्तान आयुष बडोनी ने लिया।
CHANNEL009 Connects India
