Breaking News

सोना-चांदी के दाम फिर बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव

सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले कुछ समय से इनके दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले महीने सोना और चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचे थे, जिससे निवेशकों को अच्छा मुनाफा हुआ था। लेकिन इस महीने की शुरुआत में कीमतों में गिरावट आ गई थी। अब फिर से दोनों धातुओं के दाम बढ़ने लगे हैं।

आज सोने का भाव

पिछले 24 घंटे में सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार, 18 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने का भाव बढ़कर 1,53,464 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। माना जा रहा है कि दिन के अंत तक इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है।

आज चांदी का भाव

चांदी की कीमत में भी पिछले 24 घंटे में उछाल आया है। बुधवार, 18 फरवरी को MCX में चांदी का भाव बढ़कर 2,37,189 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। दिन खत्म होने तक इसके दाम और बढ़ सकते हैं।

निवेशकों के लिए राहत

इस महीने की शुरुआत में सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट आई थी, जिससे निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा। अब कीमतों में आई इस बढ़ोतरी से निवेशकों को राहत मिलेगी और पहले हुए नुकसान की भरपाई की उम्मीद बढ़ी है।

About admin

Check Also

जयपुर में सोना-चांदी सस्ता, जानें आज के ताजा भाव

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 16 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?