Breaking News

सोन नदी में डूबीं तीन बालिकाएं: नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, तलाश जारी

सार:
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में सोन नदी में नहाते समय तीन बालिकाएं डूब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गए, लेकिन लड़कियों का पता नहीं चल सका है। परिजनों में मातम छाया हुआ है।

विस्तार:
सोमवार की दोपहर सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया कंपार्ट नंबर चार के पास तीन लड़कियां सोन नदी में नहाते समय डूब गईं। इनमें दो सगी बहनें शामिल हैं। उनके साथ मौजूद एक अन्य लड़की ने घरवालों को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद गांव वाले उनकी तलाश में जुट गए।

पुलिस ने गोताखोरों और फायर ब्रिगेड के कर्मियों को नदी में उतारकर खोजबीन शुरू की। लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास रहने वाली केदार की बेटियां सरिता (10) और सुनीता (12) के साथ गांव की उषा (14) और काजल (9) भी थीं। ये चारों लड़कियां सोन नदी के किनारे पशु चराने गई थीं।

नदी में नहाते समय चारों लड़कियां गहरे पानी में चली गईं। सरिता, सुनीता और उषा को डूबते देख काजल भागकर बाहर आई और घटना की सूचना परिवार वालों को दी। इसके बाद मौके पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चोपन पुलिस और ओबरा एसडीएम विवेक सिंह भी मौके पर पहुंचे।

गोताखोरों और फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने डूबी लड़कियों की तलाश के लिए नदी में जाल डालकर खोजबीन की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। इस घटना से परिजनों में शोक का माहौल है। एसओ विजय चौरसिया ने बताया कि डूबी लड़कियों की तलाश जारी है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?