Related Articles
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के सिंधिया स्कूल के छात्र मेधांश त्रिवेदी ने एक ऐसा कमाल किया है जिसे देख-सुनकर हर कोई हैरान है। उन्होंने मानव को लेकर उड़ने वाला ड्रोन बना दिया है, जिसमें वह खुद बैठकर उड़ान भर रहे हैं। मेधांश ने इस ड्रोन को 10 मीटर तक उड़ाया और इस कमाल को देख केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और इसरो के सीईओ एस सोमनाथ भी उनके कायल हो गए हैं।
महज 3.5 लाख में बना मानव ड्रोन
मेधांश त्रिवेदी ने इस ड्रोन को बनाने की प्रेरणा चाइना के ड्रोन देखकर ली। उन्होंने लगभग 3 महीने की मेहनत से महज 3.5 लाख रुपए में यह मानव ड्रोन तैयार किया है, जिसे उन्होंने “एमएलडीटी 01” नाम दिया। इस ड्रोन के निर्माण में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके परिवार और शिक्षक मनोज मिश्रा ने उन्हें उत्साहित किया और तकनीकी मदद भी दी।
ड्रोन के खास फीचर
- 80 किलो तक के व्यक्ति को लेकर 6 मिनट तक हवा में उड़ सकता है।
- 45 हॉर्स पावर की शक्ति।
- 4 किमी तक की ऊंचाई तक उड़ने की क्षमता।
- ड्रोन की गति 60 किमी प्रति घंटा।
- ड्रोन की चौड़ाई और लंबाई 1.8 मीटर है।
मेधांश का कहना है कि वह भविष्य में हाइब्रिड मोड में इस ड्रोन को लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं, जिससे यह आम लोगों के काम आ सके।
CHANNEL009 Connects India
