Breaking News

हरियाणा और महाराष्ट्र के नतीजों से मोदी सरकार को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में भी भाजपा ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है, जिससे केंद्र में मोदी सरकार को एक बार फिर से पुरानी मजबूती मिलेगी। लोकसभा चुनाव में बहुमत से चूकने के बाद ये नतीजे भाजपा के लिए संजीवनी साबित हो सकते हैं। इन परिणामों ने उस धारणा को भी तोड़ा है, जो कह रही थी कि पार्टी का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव के बाद और कमजोर होगा।

महाराष्ट्र में मिली जीत को भाजपा अपनी नीतियों पर जनता की मुहर के तौर पर पेश कर रही है। इससे पार्टी को पुराने जोश और आत्मविश्वास का एहसास हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा तीसरे कार्यकाल में कड़े फैसले लेने की घोषणा के बाद, ये नतीजे उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही, इन नतीजों से यह भी संदेश मिला है कि मोदी की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है।

About admin

Check Also

यूपी राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह बन सकते हैं ‘किंगमेकर’, क्या बदलेंगे समीकरण?

उत्तर प्रदेश की कर्नलगंज सीट पर राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। यहां दो बड़े …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?