Breaking News

हाथी की मौत और भैंसों पर हमला: रामानुजगंज और सूरजपुर में हाथियों का उत्पात

रामानुजगंज। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन क्षेत्र के छतवा गांव के पास स्थित जंगल में गुरुवार को एक हाथी का शव पाया गया। इस जानकारी के मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव की जांच की। पोस्टमार्टम के बाद शव को वहीं दफना दिया गया। हाथी की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, और वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।

यह हाथी झारखंड से अपने दल से बिछड़कर कन्हर नदी के रास्ते छतवा गांव पहुंचा था और आसपास के जंगल में घूम रहा था। वन विभाग की टीम अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के कारण का पता चल सके।

सूरजपुर में हाथी ने भैंसों पर किया हमला
उधर, सूरजपुर जिले में भी हाथियों का उत्पात जारी है। मोहनपुर क्षेत्र में एक हाथी ने घर के बाहर बंधी चार भैंसों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक भैंस की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ हफ्तों में 7-8 हाथियों का दल प्रतापपुर के बोझा क्षेत्र से मोहनपुर की ओर आ पहुंचा था। इनमें से अधिकांश हाथी खड़गवां लौट चुके थे, लेकिन एक हाथी अभी भी भटकते हुए रिहायशी इलाके में पहुंच गया और भैंसों पर हमला कर दिया। वन विभाग ने लोगों को हाथियों से सतर्क रहने के लिए जागरूक करने के प्रयास किए हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?