Breaking News

हिमाचल: पीएम मोदी ने दिवाली से पहले कई स्वास्थ्य सुविधाओं का किया उद्घाटन

सारांश पीएम मोदी ने मंगलवार को दिवाली से पहले हिमाचल को कई स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात दी।

विस्तार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल को कई नई स्वास्थ्य सुविधाएं दीं। उन्होंने वर्चुअली औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में प्लासड़ा में स्थापित बल्क ड्रग प्राइवेट यूनिट का उद्घाटन किया। इसके अलावा, बिलासपुर के एम्स में ड्रोन सेवा की शुरुआत की और किडनी प्रत्यारोपण जैसी कई सुविधाओं की घोषणा की।

चंबा मेडिकल कॉलेज और मनाली में क्रिटिकल केयर यूनिट का शिलान्यास भी किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी बिलासपुर से ऑनलाइन समारोह में भाग लिया।

पहले बल्क ड्रग यूनिट का उद्घाटन सितंबर में होने वाला था, लेकिन यह टल गया था। किनविन प्राइवेट लिमिटेड ने पहले चरण में 460 करोड़ रुपये के निवेश से नालागढ़ के प्लासड़ा में यह यूनिट स्थापित किया है, जिसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा। दूसरे चरण में किनविन 400 करोड़ रुपये का और निवेश करेगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?