Breaking News

हॉकी इंडिया लीग: छत्तीसगढ़ की बेटी गीता ने रचा इतिहास, लीग में हुआ चयन

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की गीता यादव का चयन हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में हुआ है। गीता को दिल्ली पाइपर्स टीम ने 2 लाख रुपए में खरीदा है। गीता यादव एचआईएल में खेलने वाली छत्तीसगढ़ की पहली खिलाड़ी हैं और दिसंबर में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में खेलती नजर आएंगी।

खेल विभाग के अधिकारियों ने दी बधाई
गीता यादव बिलासपुर के बहतराई में स्थित खेल विभाग की आवासीय अकादमी में प्रशिक्षण लेती रही हैं। वर्तमान में वे बेंगलूरु में जूनियर इंडिया कोर टीम के साथ कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके चयन पर मुख्यमंत्री, खेल मंत्री, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ और खेल विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

खेलो इंडिया स्कॉलरशिप में भी हुआ चयन
गीता यादव का चयन खेलो इंडिया की वार्षिक स्कॉलरशिप के लिए भी हुआ है। वे बिलासपुर की पहली बोर्डिंग अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?