वॉशिंगटन/तेहरान/दोहा – कतर और इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। जैसे ही यह हमला हुआ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तत्काल व्हाइट हाउस स्थित सिचुएशन रूम में राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ आपात बैठक की।
🎯 किसे बनाया गया निशाना?
ईरान ने अपनी जवाबी कार्रवाई के तहत कतर स्थित अल-उदीद एयरबेस और इराक के ऐन अल-असद एयरबेस पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इन दोनों ही ठिकानों को अमेरिका के प्रमुख सामरिक सैन्य अड्डों में गिना जाता है। ईरानी सेना ने इस मिशन को “ऑपरेशन गुड न्यूज़ ऑफ विक्ट्री” (Victory की शुभ सूचना) नाम दिया है।
📡 ट्रंप ने बुलाई आपात बैठक
ईरानी हमले की पुष्टि होते ही राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में उनके साथ विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ मौजूद रहे। अमेरिकी डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया गया है, जबकि कतर, यूएई, इराक और बहरीन ने अपने एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं।
🗣️ ट्रंप का तीखा बयान: ‘फेक न्यूज़’ पर निशाना
इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अमेरिकी मीडिया पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा:
“हमने ईरान में जिन ठिकानों को टारगेट किया, वे पूरी तरह तबाह हो चुके हैं – और यह बात सभी जानते हैं। लेकिन फेक न्यूज़ मीडिया जानबूझकर सच्चाई को छुपा रही है। ख़ासकर CNN की एलिसन कूपर, ABC के जॉनी कार्ल और कॉनकास्ट के एनबीसी के तथाकथित रिपोर्टर्स। यही कारण है कि इनकी विश्वसनीयता शून्य है और TRP ऐतिहासिक रूप से सबसे नीचे जा चुकी है।”
🔥 खामेनेई की पूर्व चेतावनी सच साबित?
गौरतलब है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि यदि अमेरिका इस संघर्ष में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होता है, तो उसके सैन्य अड्डों को निशाना बनाया जाएगा। इस हमले के बाद सऊदी अरब के आसमान में अमेरिकी लड़ाकू विमानों की उड़ान देखी गई है, जिससे यह स्पष्ट है कि अमेरिका हर स्तर पर तैयारियों में जुट चुका है।
🇶🇦 कतर ने कहा – हमले को रोका गया
कतर के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि अल-उदीद एयरबेस को निशाना बनाकर की गई मिसाइल कार्रवाई को वायु रक्षा प्रणाली द्वारा समय रहते नाकाम कर दिया गया। हालांकि, क्षेत्र में उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द की जा रही हैं और लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
CHANNEL009 Connects India
