Related Articles
इंदौर, मध्यप्रदेश।
इंदौर में एक महिला भिखारी के पास से 75 हजार रुपए नकद मिलने से सभी हैरान रह गए। महिला ने बताया कि ये रकम उसकी एक हफ्ते की कमाई है। उसने यह भी कहा कि वह हर 10-15 दिन में इस तरह पैसे जमा कर लेती है। महिला अक्सर शनि मंदिर और जैन मंदिर के पास भिक्षा मांगती थी।
महिला की कमाई सुनकर सब चौंके
इंदौर को भिक्षा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने एक अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत महिला और बाल विकास विभाग की टीम ने शनि मंदिर के पास से एक महिला को रेस्क्यू किया। जब टीम ने महिला से जांच की, तो उसके पास से 74,768 रुपए मिले। टीम के सदस्य महिला की कमाई देखकर चौंक गए। महिला ने बताया कि ये रकम उसकी एक हफ्ते की कमाई है और वह हर 10-15 दिनों में इतने पैसे जुटा लेती है।
नोटों की जानकारी
महिला के पास 1 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के नोट मिले। इनमें सबसे ज्यादा 100 रुपए के 423 नोट (42,300 रुपए), 50 रुपए के 174 नोट (8,700 रुपए), 20 रुपए के 305 नोट (6,100 रुपए), 10 रुपए के 280 नोट (2,800 रुपए), 200 रुपए के 18 नोट (3,600 रुपए) और 500 रुपए के 22 नोट (11,000 रुपए) थे। महिला को रेस्क्यू कर उज्जैन के सेवाधाम आश्रम भेज दिया गया।