मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं के वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 24 फरवरी 2025 से शुरू होकर 5 मार्च 2025 तक चलेगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा।
8वीं कक्षा का टाइम टेबल:
- 24 फरवरी: प्रथम भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी)
- 25 फरवरी: गणित या संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए)
- 28 फरवरी: विज्ञान
- 1 मार्च: सामाजिक विज्ञान
- 4 मार्च: द्वितीय भाषा (अंग्रेजी या हिंदी)
- 5 मार्च: तृतीय भाषा (संस्कृत, हिंदी, उर्दू, मराठी, उड़िया, पंजाबी, गुजराती)
5वीं कक्षा का टाइम टेबल:
- 24 फरवरी: प्रथम भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी)
- 25 फरवरी: गणित या संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए)
- 27 फरवरी: अतिरिक्त भाषा (हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी)
- 28 फरवरी: पर्यावरण अध्ययन
- 1 मार्च: द्वितीय भाषा (अंग्रेजी या हिंदी)
इसके अलावा, कक्षा 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल भी पहले जारी किया जा चुका है। ये परीक्षाएं 25 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए आप @mpbse.nic.in पर जा सकते हैं।