Breaking News

99 हजार किसानों ने बेचा 49 लाख क्विंटल धान, 31 जनवरी तक चलेगी खरीदी

कवर्धा जिले में इस बार किसानों ने 66 लाख क्विंटल धान बेचने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले साल के लक्ष्य से 13 लाख क्विंटल ज्यादा है। धान की खरीदी 14 नवंबर 2024 से शुरू हो चुकी है और 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी।

इस साल, जिले के 1 लाख 24 हजार 787 किसानों ने 1 लाख 24 हजार 411 हेक्टेयर में धान की खेती की। 9 जनवरी 2025 तक, 99 हजार 588 किसानों ने 49 लाख 37 हजार 310 क्विंटल धान बेच दी है। इसमें मोटा धान, पतला धान और सरना धान शामिल हैं।

हालांकि, अब भी उपार्जन केंद्रों में 27 लाख 37 हजार क्विंटल से ज्यादा धान जमा है। राइस मिलर्स द्वारा धान का उठाव और परिवहन किया जा रहा है, लेकिन यह आवक की मात्रा से कम है, जिससे धान का उपार्जन बफर लिमिट से कम हो पा रहा है।

एक नजर में:
9 जनवरी को 108 उपार्जन केंद्रों पर 2533 किसानों ने 1 लाख 37 हजार 38 क्विंटल धान बेचा। इस बीच, राइस मिलर्स को 71 हजार 814 क्विंटल धान का उठाव किया गया। विपणन विभाग को 26 हजार 218 क्विंटल धान दी गई।

पिछले साल की खरीदी:
2023-24 खरीफ सीजन में, 1 लाख 22 हजार 552 किसानों ने 1 लाख 22 हजार 386 हेक्टेयर धान का पंजीयन किया था। 3 फरवरी 2024 तक, 1 लाख 10 हजार 625 किसानों ने 60 लाख 9 हजार 918 क्विंटल धान बेची थी।

About admin

Check Also

मध्य प्रदेश का बजट कर्ज में डूबा, हर व्यक्ति पर 60,000 रुपये का बोझ

मध्य प्रदेश सरकार ने 2025-26 का बजट पेश किया, जो अब तक का सबसे बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Channel 009
help Chat?