सरकारी नौकरियां
UPSC CSE Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 की आरक्षित सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 120 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जो आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नाम देख सकते हैं।
मुख्य जानकारी:
- कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अनुरोध पर UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (CSE Mains) 2023 के लिए आरक्षित सूची जारी की है।
- इस सूची में चयनित उम्मीदवारों में 88 सामान्य वर्ग से, 5 ईडब्ल्यूएस, 23 ओबीसी, 3 एससी और 1 एसटी से हैं।
- UPSC ने 30 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम रखी है।
- UPSC CSE 2023 का मुख्य परिणाम 16 अप्रैल, 2024 को घोषित किया गया था। उस समय कुल 1,016 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई थी। परीक्षा कुल 1,143 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी।