Related Articles
शिमला – दिवाली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। आज 30 अक्तूबर को शिमला, चंडीगढ़, दिल्ली और अन्य बड़े बस अड्डों से एक रूट पर 40 से अधिक यात्रियों की मांग होने पर विशेष बसें चलाई जाएंगी, जो नियमित बस सेवाओं के अतिरिक्त होंगी।
दिवाली के मौके पर भीड़ को संभालने के लिए मंगलवार को एचआरटीसी ने विभिन्न रूटों पर लगभग 115 अतिरिक्त बसें चलाईं। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक देवासेन नेगी के अनुसार, बुधवार को भी 40 से अधिक यात्रियों की मांग पर विशेष बसें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
31 अक्तूबर को शाम 5 बजे के बाद स्थानीय बस सेवाएं बंद
दिवाली के दिन 31 अक्तूबर को एचआरटीसी की स्थानीय बस सेवाएं शाम 5 बजे के बाद बंद रहेंगी। लंबी दूरी की बस सेवाएं भी इस प्रकार चलाई जाएंगी कि बसें खाली न जाएं और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित हो सके।
दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और शिमला के लिए रात्रि बस सेवा
एचआरटीसी के मंडल प्रबंधक ने यह भी निर्देश दिए हैं कि दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और शिमला के लिए कम से कम एक रात्रि बस सेवा उपलब्ध होगी। 31 अक्तूबर की शाम से 1 नवंबर की सुबह तक यह सीमित परिचालन तुरंत बहाल किया जाएगा।