Breaking News

छतरपुर समाचार: सिर पर गमछा, हाथ में तसला – खजुराहो में इटली का पर्यटक कर रहा मजदूरी

छतरपुर
खजुराहो में इन दिनों एक अनोखा नज़ारा देखने को मिल रहा है। इटली से भारत घूमने आए एक विदेशी पर्यटक बलेरियो ने खजुराहो की सभ्यता और संस्कृति में खुद को ऐसा ढाल लिया है कि वह यहां निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा है।

रेत उठाकर कर रहे मदद
बलेरियो, जो पहली बार भारत आए हैं, खजुराहो के बेनीगंज रोड पर स्थित पाठक फार्म हाउस पर दुकानों के निर्माण कार्य में रेत भरकर अंदर डालने का काम कर रहे हैं। सिर पर गमछा बांधे और हाथ में तसला लेकर वह मजदूरों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

10 दिन पहले पहुंचे भारत
बलेरियो करीब 10 दिन पहले दिल्ली से सीधा खजुराहो पहुंचे और अपने मित्र के यहां रुके हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के काम में सहयोग करने से उन्हें आत्मिक खुशी मिलती है और शारीरिक श्रम भी हो जाता है।

इटली में करते हैं रेस्टोरेंट में काम
बलेरियो इटली में एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में उन्हें बहुत अच्छे लोग मिले हैं, जो उनकी मदद कर रहे हैं। बदले में वे भी यहां मजदूरी कर उनकी सहायता कर रहे हैं।

बलेरियो का यह कदम खजुराहो की संस्कृति और भारतीय आतिथ्य की खासियत को उजागर करता है।

About admin

Check Also

यूपी राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह बन सकते हैं ‘किंगमेकर’, क्या बदलेंगे समीकरण?

उत्तर प्रदेश की कर्नलगंज सीट पर राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। यहां दो बड़े …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?