Breaking News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 492 बोतल शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। मटरिया गांव के फ्लाईओवर के पास दो कारों से 492 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जो हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार, शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने दोनों कारों को रोका, जिनमें हरियाणा के रहने वाले दो तस्कर, रविंद्र और मनदीप सिंह थे। उन्होंने बताया कि वे हरियाणा से सस्ती शराब खरीदकर बिहार के मोतिहारी जिले में महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है।

इससे पहले भी एक्सप्रेसवे पर कई शराब तस्करी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लाखों रुपये की शराब पकड़ी गई है।

About admin

Check Also

कवर्धा: स्लम स्वास्थ्य योजना में लापरवाही, तत्कालीन प्रभारी CMO नरेश वर्मा पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ के कवर्धा नगर पालिका में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से जुड़े मामले में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?