Breaking News

पायलट का आरोप: मोदी और केजरीवाल एक-दूसरे को गालियां देकर कर रहे हैं राजनीति

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि दिल्ली की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है और इसके लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों जिम्मेदार हैं। पायलट ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक-दूसरे को गालियां देते हैं, लेकिन दिल्ली की जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते।

पायलट ने गुरुवार को वजीरपुर और कस्तूरबानगर में कांग्रेस उम्मीदवारों रागिनी नायक और अभिषेक दत्त के समर्थन में सभाएं की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा और आप को 10-11 साल का मौका दिया, लेकिन अब भी लोग गंदे पानी और खस्ताहाल सड़कों पर चलने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और केजरीवाल एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने का कोई मौका नहीं छोड़ते, जबकि दिल्ली की जनता को इस प्रकार के टकराव और नफरत से कोई फर्क नहीं पड़ता।

पायलट ने कहा कि पिछले समय में मनमोहन सरकार और शीला दीक्षित सरकार ने मिलकर दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अब दोनों पार्टियां चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना चुकी हैं, जिसके कारण जनता परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि आप का काम केवल अखबारों में खबरें डालना, पोस्टर लगाना और व्हाट्सएप पर प्रचार करना है, जबकि हकीकत इससे बहुत अलग है।

पायलट ने कांग्रेस की गारंटियों का भी उल्लेख करते हुए चुनाव में जनता से समर्थन मांगा।

पायलट ने इस मौके पर राजस्थान प्रवासियों पर भी ध्यान केंद्रित किया, क्योंकि दिल्ली में राजस्थानियों की अच्छी खासी संख्या है। पायलट समेत कई नेताओं को राजस्थानियों को साधने के लिए चुनाव में उतारा गया है।

सभा में लोग “आइ लव यू सचिन पायलट” के नारे भी लगा रहे थे, जिसे पायलट ने बड़े ही प्रेमभाव से स्वीकार किया और लोगों का आभार व्यक्त किया।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?