Breaking News

अब नहीं मिलेगा सस्ता खाना! मुरादाबाद समेत 40 रेलवे स्टेशनों पर बंद होंगे रिफ्रेशमेंट रूम

महंगी लाइसेंस फीस और क्लस्टर किचन की वजह से रेलवे स्टेशनों पर सस्ते खाने की सुविधा बंद होने जा रही है। 15 फरवरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर संचालित आईआरसीटीसी रिफ्रेशमेंट रूम अस्थायी रूप से बंद हो जाएगा।

क्यों बंद हो रहे हैं रिफ्रेशमेंट रूम?

  • कई स्टेशनों पर रिफ्रेशमेंट रूम चलाने वाली कंपनियों को नुकसान हो रहा था।
  • महंगी लाइसेंस फीस की वजह से कई कंपनियों ने लाइसेंस सरेंडर कर दिए हैं।
  • आईआरसीटीसी ने नए टेंडर जारी किए, लेकिन अभी आवेदन नहीं मिले हैं।
  • क्लस्टर किचन को अनुमति दी गई है, जिससे रिफ्रेशमेंट रूम वाले कंपीट नहीं कर पा रहे

किन स्टेशनों पर होगा असर?

  • मुरादाबाद, प्रयागराज, झांसी, जम्मू समेत 40 रेलवे स्टेशनों पर रिफ्रेशमेंट रूम बंद हो सकते हैं।

अब यात्रियों को कैसे होगा नुकसान?

  • पहले 70 रुपये में शाकाहारी थाली, 50 रुपये में छोले-भटूरे, और 30 रुपये में जनता खाना (पूड़ी-सब्जी) मिलता था।
  • अब ये सस्ते दामों पर खाना उपलब्ध नहीं होगा, जिससे यात्रियों को महंगा खाना खरीदना पड़ेगा

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?