Related Articles
कुनकुरी। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के दो कर्मचारियों ने शनिवार रात स्टेट हाईवे पर जमकर हंगामा किया। पहले तो चलती स्कॉर्पियो में दोनों के बीच बहस हुई, फिर गाड़ी से उतरकर बीच सड़क को अखाड़ा बना दिया।
क्या हुआ था?
- कुनकुरी-लवाकेरा स्टेट हाईवे पर आबकारी विभाग के वाहन में सवार दो कर्मचारियों में विवाद हो गया।
- पहले उन्होंने गाड़ी के अंदर जोर-जोर से बहस की, फिर उतरकर एक-दूसरे से मारपीट करने लगे।
- राहगीरों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन नशे में धुत दोनों कर्मचारी शांत होने को तैयार नहीं थे।
पुलिस ने क्या किया?
- सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची।
- वाहन चालक विनय सिंह को हिरासत में लिया गया।
- उसका साथी, गार्ड अनिल मिंज, बस पकड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया।
क्या कार्रवाई हुई?
- दोनों कर्मचारी शराब बिक्री के पैसे कलेक्ट करने का काम करते थे।
- सरकारी काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में दोनों पर मामला दर्ज किया गया।
- वाहन चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए अतिरिक्त धाराएं लगाई गई हैं।
इस घटना के बाद आबकारी विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।