Breaking News

ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण में बढ़ी लागत, अब 25 करोड़ में होगा पूरा विकास

सारसवाड़ा में बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर का बजट बढ़ा
ग्राम सारसवाड़ा में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर का भूमिपूजन हो चुका है, लेकिन अब इसके निर्माण की योजना में कुछ बदलाव किए गए हैं। पहले डामर सड़क बनाने का प्लान था, लेकिन भारी ट्रकों के आवागमन को देखते हुए इसे कांक्रीट रोड में बदल दिया गया है। इसके अलावा, बाउंड्रीवाल और जमीन समतलीकरण का काम भी जोड़ा गया है। इन बदलावों की वजह से ट्रांसपोर्ट नगर की लागत 21 करोड़ से बढ़कर 25 करोड़ रुपए हो गई है।

4 करोड़ रुपए अतिरिक्त मंजूर

हाल ही में नगर निगम की एमआईसी बैठक में 4 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करने का प्रस्ताव रखा गया था। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, पहले डामर रोड का प्रस्ताव था, लेकिन बारिश में उसके खराब होने की आशंका थी। इसलिए सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण तय किया गया, जिससे सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी।

भूमि की कीमत में बढ़ोतरी

  • 2023 में ट्रांसपोर्ट नगर के प्लॉट की कीमत 400 रुपए प्रति वर्गफुट थी।

  • अब इसकी कीमत 838 रुपए प्रति वर्गफुट तय की गई है।

  • नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय, छिंदवाड़ा द्वारा अनुमोदित योजना के अनुसार, अधोसंरचना कार्यों की लागत बढ़ने से परियोजना की कुल लागत 25 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

19 करोड़ की स्वीकृति का दावा

भूमिपूजन के दौरान सांसद बंटी साहू और महापौर विक्रम अहके ने दावा किया था कि पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने इस प्रोजेक्ट के लिए 19 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। हालांकि, अभी भी 6 करोड़ रुपए की राशि कम पड़ रही है। इसे पूरा करने के लिए नगर निगम को अपने संसाधनों से खर्च करना होगा या राज्य सरकार से अतिरिक्त राशि की मांग करनी पड़ेगी।

ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण में होने वाला खर्च

कार्य का नाम राशि (करोड़ रुपए)
सीसी रोड निर्माण 10.40
आरसीसी ड्रेनेज 2.73
पेयजल आपूर्ति 1.37
डीआई पाइपलाइन 0.75
टॉयलेट कॉम्प्लेक्स 0.04
दीनदयाल रसोई 0.34
चेकपोस्ट 0.015
पुलिस चौकी 0.08
जमीन समतलीकरण 2.70
बिजली व्यवस्था 5.78
कुल खर्च 24.99 करोड़

नगर निगम अधिकारी का बयान

ईश्वर सिंह चंदेली, कार्यपालन यंत्री नगर निगम ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में बेहतर सुविधा देने के लिए डामर सड़क के बजाय सीमेंट सड़क, बाउंड्रीवाल और जमीन समतलीकरण को जोड़ा गया है, जिससे लागत 25 करोड़ तक पहुंच गई है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?