Breaking News

अहिंसा वाहन रैली में दिया गया जियो और जीने दो का संदेश

जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2624वां जन्मकल्याणक महोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके पहले बुधवार को जैन मिलन मुख्य शाखा, सागर द्वारा एक वाहन रैली निकाली गई।

रैली सुबह 9 बजे कटरा नमक मंडी से शुरू हुई। विधायक शैलेन्द्र जैन, महेश बिलहरा, मुकेश जैन ढाना, संतोष घड़ी, राकेश जैन, देवेंद्र जेना, अनिल नैनधरा, राजकुमार पड़ेले और कमलेंद्र जैन ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की। संजय शास्त्री ने बताया कि रैली कटरा बाजार, तीनबत्ती, कोतवाली, सराफा बाजार, चमेली चौक, मोती नगर चौराहा, राहतगढ़ बस स्टैंड, माता मढिया, लिंक रोड, गुजराती बाजार, वर्णी कॉलोनी, लच्छू चौराहा, कीर्ति स्तंभ, परकोटा, बस स्टैंड, सिविल लाइन होते हुए गोपाल गंज कॉरिडोर के रास्ते गौराबाई मंदिर पर समाप्त हुई।

इस रैली में दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल हुए। युवा “जियो और जीने दो” तथा “अहिंसा परमो धर्म” के नारे लगा रहे थे। रैली शुरू होने से पहले गौराबाई मंदिर में सभी ने नवकार मंत्र का जाप किया।


82 सालों से निकल रही है शोभायात्रा

निर्यापक मुनि योग सागर महाराज के सानिध्य में गुरुवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि पिछले 82 वर्षों से गौराबाई जैन मंदिर, कटरा से श्रीजी की शोभायात्रा निकाली जाती है।

यह शोभायात्रा सुबह 7 बजे शुरू होगी। इसमें विभिन्न मंदिरों द्वारा बनाई गई झांकियां, दिव्य घोष और महिला मंडल अपने ड्रेस कोड में शामिल होंगे। शोभायात्रा कीर्ति स्तंभ, लच्छू चौराहा, वर्णी कॉलोनी, गुजराती बाजार, लिंक रोड, विजय टॉकीज, मस्जिद, कटरा बाजार तीनबत्ती, कोतवाली, सराफा बाजार, इतवारा बाजार, मोराजी होते हुए वापस गौराबाई मंदिर पहुंचेगी। दोपहर 3 बजे से मंदिर के फर्श पर मुनिसंघ के मंगल प्रवचन होंगे।

राकेश जैन चच्चा ने बताया कि श्रीजी की शोभायात्रा में सागर के हर घर से लोग शामिल होते हैं और घरों पर जैन ध्वज लगाए जाते हैं। इस बार महावीर जयंती को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।


घरों में जलेंगे दीपक और होगा नाटक मंचन

महावीर जयंती के मौके पर हर घर के बाहर 5 दीपक जलाए जाएंगे। शोभायात्रा में पुरुष सफेद वस्त्र और टोपी पहनेंगे, जबकि महिलाएं अपने-अपने मंडलों के ड्रेस कोड में रहेंगी। रात को महावीर जयंती पर आधारित नाटक का मंचन होगा और झांकियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?