छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बारात से लौट रही कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई और पास के खेत में पलट गई। इस हादसे में कार में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया के पास हुई।
तेज रफ्तार के कारण हादसा
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कोरबा के बंधवाभांटा निवासी राजेश कुमार रजक की बारात रायगढ़ जिले के ग्राम जोगड़ा गई थी। बुधवार को कुछ बाराती कार से वापस लौट रहे थे। जब गाड़ी ग्राम पकरिया के पास पहुंची तो तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। इसके बाद कार पलटकर पास के खेत में जा गिरी।
दुल्हन की बहन की हालत गंभीर
हादसे में कार में बैठे छह लोग घायल हो गए, जिसमें दुल्हन की बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
ड्राइवर नशे में था
बताया जा रहा है कि कार चालक शराब के नशे में था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
CHANNEL009 Connects India
