Breaking News

दौसा न्यूज: कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठने की चाह में 15 लाख की ठगी, आरोपी ठग बिहार से गिरफ्तार

दौसा

कौन बनेगा करोड़पति में शामिल होने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले बदमाश को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लोगों को फोन करके कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी जीतने का झांसा देता था और अलग-अलग बहानों से पैसे ऐंठता था।

इस ठग ने करीब 15 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने आरोपी सोहराब अंसारी को बिहार से गिरफ्तार किया है। सोहराब लोगों को फोन करके बताता था कि वे कौन बनेगा करोड़पति में चयनित हो गए हैं और फिर उन्हें अपने जाल में फंसाकर पैसे मांगता था।

जानकारी के अनुसार, सुनीता देवी पत्नी ओमप्रकाश बैरवा, निवासी गीजगढ़, सिकंदरा ने 23 अप्रैल 2019 को पुलिस थाना सिकंदरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 मार्च 2019 को उन्हें KBC में चयनित होने का फोन आया था। बदमाश ने 15200 रुपये जमा कराने को कहा, जिसे सुनीता ने जमा कर दिया। इसके बाद इनकम टैक्स और पॉलिसी के नाम पर 42000 और 72000 रुपये मांगे गए, जिन्हें भी सुनीता ने जमा कर दिया। इसी तरह गाड़ी, टैक्स और आने-जाने के खर्च के नाम पर कुल मिलाकर लगभग 15 लाख रुपये ठग ने वसूल लिए।

पुलिस थाना सिकंदरा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और साइबर क्राइम जिला दौसा के नेतृत्व में 22 मई को बिहार के सीवान से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?