Breaking News
ind-canada

कनाडा चुनाव में लिबरल पार्टी की जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

कनाडा के आम चुनावों में लिबरल पार्टी ने निर्णायक जीत दर्ज की है। पार्टी के नेता मार्क कार्नी देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर उन्हें बधाई दी और दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने की उम्मीद जताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने संदेश में लिखा,

“मार्क कार्नी और लिबरल पार्टी को चुनावी सफलता की हार्दिक बधाई। भारत और कनाडा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और जीवंत लोगों से जुड़े संबंधों के आधार पर एक मजबूत साझेदारी में बंधे हैं। हम आपके साथ मिलकर इन संबंधों को और गहरा करने को लेकर उत्साहित हैं।”

अमेरिकी नीति बनी जीत की वजह

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव में लिबरल पार्टी को अप्रत्याशित समर्थन मिला, जिसकी एक बड़ी वजह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी बयानबाज़ी और विवादास्पद नीतियाँ रहीं।
ट्रंप द्वारा कनाडा को “अमेरिका का 51वां राज्य” बनाने की बात और तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को “गवर्नर” कहने से कनाडाई नागरिकों में नाराज़गी फैली। इसके अतिरिक्त, अमेरिका द्वारा लगाए गए व्यापारिक प्रतिबंधों और शुल्कों से कनाडा में राष्ट्रवादी भावनाएं तेज़ हुईं, जिसने कार्नी की पार्टी को फायदा पहुँचाया।

अब नई सरकार के गठन के साथ यह उम्मीद की जा रही है कि भारत-कनाडा संबंधों में एक नई ऊर्जा आएगी।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?