Breaking News

भारत-पाक तनाव पर ईरान की फिर अपील, विदेश मंत्री अराघची बोले – “संयम बरतें, तनाव कम करें”

इस्लामाबाद — भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव पर ईरान ने एक बार फिर अपनी चिंताओं को व्यक्त करते हुए दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है। ईरान के उप विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस समय एक दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने पाकिस्तानी नेतृत्व से मुलाकात की।

“तनाव कम करना हमारी प्राथमिकता” — अराघची

इस्लामाबाद पहुंचते ही अराघची ने कहा, “वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति ईरान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारा उद्देश्य तनाव को और बढ़ने से रोकना है। हम भारत और पाकिस्तान दोनों से अपील करते हैं कि वे धैर्य रखें और समाधान की दिशा में संवाद को प्राथमिकता दें।”

भारत यात्रा से पहले पाकिस्तान का रुख समझना चाहते हैं

india-iran-pakistan

ईरानी समाचार एजेंसी ‘मेहर न्यूज’ के मुताबिक, अराघची ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही ईरान के करीबी और मित्र राष्ट्र हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत यात्रा से पहले पाकिस्तान के दृष्टिकोण को समझना उनके लिए अहम था, इसलिए उन्होंने पहले इस्लामाबाद का दौरा चुना।

पाकिस्तानी नेतृत्व से मुलाकात

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची की मुलाकात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से हुई, जिसमें पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री शरीफ ने इस दौरान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए ईरान के साथ सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?