Breaking News

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले स्लेजिंग पर कप्तानों की सफाई

मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट से पहले स्लेजिंग को लेकर दोनों टीमों के कप्तानों ने अपने-अपने बयान दिए हैं।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा,  “हमने वही किया जो उस समय सही लगा। इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए पूरे 90 सेकेंड देर से आई थी। ये सिर्फ 10-20 सेकेंड की बात नहीं थी। हमने शुरू में कुछ नहीं कहा, लेकिन जब बार-बार देरी होने लगी तो हमें प्रतिक्रिया देनी पड़ी।”

वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा,  “हम जानबूझकर स्लेजिंग नहीं करते, लेकिन अगर दूसरी टीम आक्रामक होती है, तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे। ऐसी चीज़ें इस तरह की बड़ी सीरीज़ में आम हैं, जब दबाव ज्यादा होता है।”

तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का आखिरी सेशन चल रहा था। भारत की पहली पारी 387 रन पर खत्म हो चुकी थी और इंग्लैंड को दूसरी पारी शुरू करने के लिए 10 मिनट का समय मिला था। लेकिन इंग्लिश ओपनर्स तय समय से 90 सेकेंड देरी से मैदान में आए। इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज़ ज़ैक क्रॉली ने बार-बार साइड स्क्रीन की शिकायत की और बुमराह को रोक दिया। इतना ही नहीं, एक बार गेंद लगने के बाद मेडिकल स्टाफ को भी बुलाया गया। इससे साफ लग रहा था कि इंग्लिश ओपनर समय बर्बाद कर रहे थे। इस पर भारतीय कप्तान गिल और तेज़ गेंदबाज़ सिराज ने नाराजगी जताई। गिल द्वारा इंग्लिश बल्लेबाज़ों को गाली देने की बात भी सामने आई, जिससे यह विवाद और बढ़ गया।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?