Breaking News

सुंदर को नीचे भेजने पर छिड़ी बहस, फैंस भी हुए दो हिस्सों में बंटे

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही रोमांचक टेस्ट सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर की बल्लेबाजी पोज़िशन चर्चा का विषय बन गई है। भारत की दूसरी पारी में सुंदर को नंबर 9 पर बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया, जिस पर कमेंट्री बॉक्स में बैठे दो पूर्व क्रिकेटरों संजय बांगर और पार्थिव पटेल के बीच जोरदार बहस देखने को मिली।

संजय बांगर का कहना था कि वॉशिंगटन सुंदर अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं और उन्हें ऊपर नंबर 5 पर भेजना चाहिए था, जैसा कि मैनचेस्टर टेस्ट में किया गया था। बांगर को यह बात भी खली कि युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को सुंदर से पहले भेजा गया, जबकि वह इस बार प्रभाव नहीं छोड़ सके। उनका मानना था कि जब टीम संकट में हो तो इनफॉर्म बल्लेबाज़ को ऊपर भेजना चाहिए ताकि वह पारी संभाल सके।

दूसरी ओर पार्थिव पटेल ने संजय बांगर की बात से असहमति जताई। पार्थिव ने कहा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर की रणनीति अलग और आधुनिक है। उन्होंने बताया कि गंभीर नई सोच के कोच हैं और वह बल्लेबाज़ों को ऐसे क्रम में भेजते हैं जिससे विपक्षी गेंदबाज़ों की लाइन और लेंथ बिगड़े। पार्थिव ने कहा, “सुंदर को जानबूझकर नीचे इसलिए भेजा गया ताकि बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाज़ों का कॉम्बिनेशन लगातार बना रहे। इससे इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ों को परेशानी होती है और वे अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर होते हैं।”

यह दिलचस्प बहस देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गई। फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं — कुछ लोग संजय बांगर की बात का समर्थन करते हुए कह रहे हैं कि सुंदर को ऊपर भेजना चाहिए था, क्योंकि वह पारी को संभालने के काबिल हैं। वहीं कुछ लोग पार्थिव पटेल जैसी सोच रखने लगे हैं और कोच गंभीर की रणनीति को आगे की सोच वाला कदम बता रहे हैं।

 

 

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?