दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 में मंगलवार रात एक रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें वेस्ट दिल्ली लायंस ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। लेकिन यह मैच सिर्फ बल्लेबाजी के लिए नहीं, बल्कि एक विवाद के कारण भी सुर्खियों में रहा।
मैच के दौरान वेस्ट दिल्ली के ओपनर अंकित कुमार और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी दिग्वेश राठी के बीच बहस हो गई। राठी ने एक गेंद फेंकने से पहले रनअप लिया लेकिन गेंद नहीं डाली। अगली गेंद पर अंकित ने क्रीज छोड़ दी। इसी दौरान राठी ने शायद कुछ अपशब्द कहे, जो कैमरे में कैद हो गया।
इसके बाद गुस्से में आए अंकित कुमार ने बल्ले से जवाब दिया और राठी के ओवर में लगातार दो छक्के जड़ दिए। राठी ने 3 ओवर में 33 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके।
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ दिल्ली ने 7 विकेट पर 185 रन बनाए।
कुंवर बिधुड़ी: 27 गेंदों पर 42 रन
सुमित माथुर: 29 गेंदों पर 33 रन
कप्तान आयुष बडोनी: 25 गेंदों पर 48 रन (4 चौके, 2 छक्के)
अनिरुद्ध चौधरी ने गेंदबाज़ी में 3 विकेट लिए
मनन भारद्वाज को भी 2 विकेट मिले
अंकित कुमार और कृष यादव ने शुरुआत में ही मैच का रुख तय कर दिया। दोनों ने मिलकर 158 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। कृष यादव: 42 गेंद पर 67 रन (9 चौके, 2 छक्के) अंकित कुमार: 46 गेंद पर 96 रन (11 चौके, 6 छक्के)
शतक से सिर्फ 4 रन दूर, अंकित बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच हो गए। कप्तान नीतीश राणा ने 5 गेंदों पर 16 रन बनाकर मैच खत्म किया। वेस्ट दिल्ली ने 15.4 ओवर में ही 186 रन बना लिए।
CHANNEL009 Connects India
