Breaking News

IPL 2026: KKR में हो सकते हैं बड़े बदलाव, वेंकटेश अय्यर पर तलवार, संजू सैमसन का नाम चर्चा में

IPL 2026 से पहले ट्रेड और रिलीज की चर्चा तेज हो गई है. कई खिलाड़ी अपनी टीम बदल सकते हैं और कुछ को रिलीज किया जा सकता है. वहीं, अगले सीजन में कुछ टीमों के कप्तान भी बदले हुए नजर आ सकते हैं. इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) सुर्खियों में है, जो IPL 2025 में पॉइंट्स टेबल पर आठवें नंबर पर रही थी.

KKR की मुश्किलें दूर करने के लिए एक बड़ा सुझाव यह है कि 23.75 करोड़ रुपये में खरीदे गए वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर दिया जाए. पिछले सीजन में उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 142 रन बनाए, जो उनकी कीमत के मुकाबले बहुत कम है. अगर KKR उन्हें रिलीज करती है तो टीम के पर्स में करीब 24 करोड़ रुपये मिनी ऑक्शन से पहले जुड़ सकते हैं.

पिछले कुछ समय से संजू सैमसन और केएल राहुल जैसे विकेटकीपर बल्लेबाजों के नाम भी चर्चा में हैं. ये दोनों न सिर्फ अच्छे बल्लेबाज हैं, बल्कि कप्तानी का भी अनुभव रखते हैं. खबरें हैं कि सैमसन और राहुल का नाम KKR और CSK जैसी बड़ी टीमों से जोड़ा जा रहा है.

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि अगर संजू सैमसन KKR में आते हैं, तो टीम के पास कप्तानी का एक अच्छा विकल्प होगा. उन्होंने यह भी कहा कि अजिंक्य रहाणे को कप्तानी से हटाया जा सकता है, हालांकि उन्हें रिलीज करने की जरूरत नहीं है. रहाणे ने IPL 2025 में कप्तान रहते हुए 13 मैचों में 390 रन बनाए थे.

About Hussain

Check Also

हिमंता दूसरी बार असम के CM:2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, सभी ने असमिया में शपथ ली; मोदी-शाह मौजूद रहे

हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार बने असम के मुख्यमंत्री बीजेपी और सहयोगी दलों के मंत्रियों …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?