Breaking News

जयपुर: चलती कार में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

जयपुर के करधनी थाना इलाके में बजरंग द्वार के पास मंगलवार शाम को एक कार में अचानक आग लग गई। बोनट से धुआं निकलता देख चालक मेहुल कुमार नाथावत ने तुरंत कार को साइड में लगाकर नीचे उतर गए। देखते ही देखते कार में आग की लपटें उठने लगीं।

फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और उन्होंने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। इस घटना के कारण इलाके में भीड़ जमा हो गई और यातायात जाम हो गया, जिसे पुलिस ने बाद में नियंत्रित किया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में जयपुर में यह चौथी बार है जब वाहनों में आग लगने की घटना हुई है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?