Breaking News

परकोटे को जोड़ेगी नई लिंक रोड, सफर होगा आसान और तेज

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह नई लिंक रोड शहर में आवागमन के लिए एक आसान और तेज विकल्प बनेगी। इससे परकोटे के अंदर से अभय कमांड सेंटर तक सिर्फ 2 से 3 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। इस सड़क को दादाबाड़ी लिंक रोड से सीधे जोड़ा जाएगा। यानी कैथूनीपोल चौराहे से लिंक रोड के जरिए सेंट पॉल स्कूल और दादाबाड़ी तक का सफर पहले से आधे से भी कम समय में तय किया जा सकेगा।

सड़क के दोनों ओर वॉक-वे की सुविधा

इस लिंक रोड पर वाहनों के लिए दो लेन बनाई जाएंगी। साथ ही पैदल चलने वालों के लिए सड़क के दोनों तरफ लगभग सवा मीटर चौड़े वॉक-वे बनाए जाएंगे। साजीदेहड़ा नाले से सुरक्षा के लिए करीब एक मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार भी बनाई जाएगी।

नाले के पानी के बहाव को बिना प्रभावित किए करीब 350 मीटर लंबे हिस्से में सड़क को ऊंचा (ऐलीवेटेड) कर चौड़ा किया जाएगा।

आपात स्थिति में भी मिलेगी राहत

इस सड़क के बनने से आपातकालीन हालात में परकोटे के अंदर जाना और वहां से बाहर निकलना आसान हो जाएगा। करीब 9.8 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस सड़क को 10 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उम्मीद है कि अगले साल से पहले यहां आवागमन शुरू हो जाएगा, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और भी आसान हो जाएगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?