Breaking News

10 मार्च से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद, 2585 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा समर्थन मूल्य

श्रीगंगानगर जिले में रबी सीजन की फसल आने के साथ ही मंडियों में गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारी के लिए जिला प्रशासन ने जरूरी व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एफसीआई, तिलम संघ, एनसीसीएफ और राजस्थान स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खरीद शुरू होने से पहले सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए जाएं।

बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। जिले में गेहूं की सरकारी खरीद 10 मार्च से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं के उठाव, भंडारण, तौल, भुगतान और परिवहन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की जाएं, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

ऑनलाइन पंजीकरण से मिलेगी सुविधा

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण 1 फरवरी से खाद्य विभाग, जयपुर के पोर्टल पर शुरू हो चुका है। किसान 25 जून तक पंजीकरण करवा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा से किसानों को मंडियों में अपनी उपज बेचने में आसानी होगी।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) सुभाष कुमार, जिला रसद अधिकारी पूजा अग्रवाल, धर्मपाल पूनिया, एफसीआई क्षेत्रीय प्रबंधक चौधरी अभिरीत, कृषि विपणन विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक महिपाल माली, मंडी सचिव दीपक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?