Related Articles
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दो राज्यों के लोगों के लिए बड़ी सौगात दी है। उन्होंने दो राज्यों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने की घोषणा की है, जिसके लिए 904 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी गई है। इस संबंध में नितिन गडकरी ने ट्वीट कर जानकारी दी, जिसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी नई फोरलेन सड़क के बारे में ट्वीट किया।
मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 146 के ग्यारसपुर से राहतगढ़ खंड को फोरलेन बनाने का काम किया जा रहा है। यह हाईवे भोपाल (एमपी) और कानपुर (यूपी) को जोड़ता है। इस सड़क के चौड़ा होने से क्षेत्रीय व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आर्थिक और सामाजिक अवसर बढ़ेंगे।
ग्यारसपुर-राहतगढ़ मार्ग को फोरलेन बनने से स्थानीय लोगों के जीवनस्तर में सुधार आएगा और क्षेत्रीय विकास को मजबूती मिलेगी।