मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाहाबाद में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे
बारां। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 नवंबर को शाहाबाद के दौरे पर आ सकते हैं। वे इस दिन आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयन्ती पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाहाबाद में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम जनजातीय समुदायों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण है।
हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनजातीय समुदायों के कल्याण के लिए इस योजना को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य आदिवासी गांवों में बुनियादी ढांचे, आजीविका और सेवाओं की पहुंच को बढ़ाकर समुदायों का उत्थान करना है। इस कार्यक्रम और दौरे की आधिकारिक जानकारी कुछ दिनों में दी जाएगी।