Breaking News

खुशखबरी: कूनो में चीता वीरा कभी भी बन सकती है मां

कूनो नेशनल पार्क।
कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीकी चीता वीरा जल्द ही शावकों को जन्म देने वाली है। 5 साल की चीता वीरा की कड़ी निगरानी की जा रही है। संभावना है कि नवंबर के अंत तक या उससे पहले वीरा शावकों को जन्म दे सकती है।

वीरा की निगरानी बढ़ाई गई

चीता वीरा के गर्भवती होने की जानकारी सीएम डॉ. मोहन यादव ने 19 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर दी थी। वीरा फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में शामिल है। कूनो प्रबंधन की टीमें लगातार उस पर नजर बनाए हुए हैं।

खुले जंगल में छोड़े जाएंगे कुछ चीते

कूनो नेशनल पार्क में फिलहाल 24 चीते हैं, जिनमें 12 वयस्क और 12 शावक शामिल हैं। प्रबंधन आने वाले दिनों में कुछ वयस्क चीतों को खुले जंगल में छोड़ने की योजना बना रहा है। इसके लिए स्टीयरिंग कमेटी की अनुमति का इंतजार है।

चीतों के पुनर्वास की शुरुआत

भारत में चीतों के पुनर्वास का उद्देश्य जैव विविधता को पुनर्जीवित करना है। प्रोजेक्ट चीता के तहत 2022 में नामीबिया से 8 और 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते भारत लाए गए थे। इन्हें पीएम मोदी के जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया।

जन्म और मौत का सिलसिला

2024 में कूनो में 13 शावक जन्म ले चुके हैं। हालांकि, अब तक 8 वयस्क चीतों की मौत भी हो चुकी है, जिसमें 3 मादा और 5 नर शामिल हैं। फिर भी, दक्षिण अफ्रीकी चीता वीरा के शावकों के जन्म की खबर से एक बार फिर उत्साह का माहौल है।

About admin

Check Also

झालावाड़ में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 45 में से 29 वार्ड जीते; BJP को 13 सीटें

झालावाड़ नगर निकाय चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। 45 वार्डों में कांग्रेस …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?